Government employees with more than two children will get promotion soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो से अधिक संतान वाले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पदोन्नति में जल्द लाभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 7:53 PM (IST)
दो से अधिक संतान वाले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पदोन्नति में जल्द लाभ
जयपुर । वसुंधरा कैबिनेट ने दो से अधिक संतान वाले सरकारी कर्मचारियों को अब तीन वर्ष के बाद पदोन्नति देने का फैसला किया है। पहले दो से अधिक संतान वाले सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति भर्ती वर्ष से पांच वर्ष बाद होती थी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री युनूस खान ने बताया कि ऐसे सरकारी कर्मचारियों की संख्या कम है फिर भी इन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले 10, 20 और 30 साल में जाकर दो से अधिक संतान वाले सरकारी कर्मचारियों की एसीपी होती थी। वहीं कैबिनेट ने बाबा नारायण दास कला राजकीय महाविद्यालय, चिमनपुरा के नाम को मंजूरी दे दी है। परिहवन मंत्री युनूस खान ने बताया कि मृत्तक अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भी आश्रितों को लेकर कैबिनेट ने राहत प्रदान की है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement