Government employees took out awareness rally, gave message to vote-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली, मतदान करने का संदेश दिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2023 8:33 PM (IST)
राजकीय कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली, मतदान करने का संदेश दिया
भीलवाड़ा । जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में शत-प्रतिशत मतदान की थीम को दृष्टिगत रखते हुये “मतदान दिवस 25 नवम्बर के तहत पंचायत समिति सुवाणा में प्रथम शतरंगी सप्ताह के दौरान गुरूवार को सर्विस वोटर व राजकीय कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं में जन-जागरूकता हेतु रैली का आयोजन कर शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। विकास एवं कार्यक्रम अधिकारी,पंचायत समिति सुवाणा,सम्पत लाल गोदारा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरूकता रैली को ग्राम सुवाणा में पंचायत समिति कार्यालय से प्रारम्भ कर ग्राम सुवाणा के मुख्य मार्गो से निकालते हुए आम-जन से घर-घर सम्पर्क कर मतदान दिवस को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार सत्यनारायण लोहार, सहायक अभियन्ता (अ.वि.वि.लि.) गजराज जाट, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजेन्द्र पारडे,कार्यवाहक ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा, शिक्षा विभाग से अटल बिहारी वैष्णव,महिला पर्यवेक्षक सरोज कनौजिया,अति. विकास अधिकारी युगल किशोर शर्मा,अति.विकास अधिकारी जितेन्द्र गुरनानी,अति.विकास अधिकारी दिनेश कुमार भील व ब्लॉक सुवाणा के समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement