Advertisement
सरकार के फैसले के कारण व्यापारियों पर आया संकट: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने प्रदेश में ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग खुलकर कारोबार तक नहीं कर पा रहे। “इनकी नीति है कि लोगों को इतना डरा दो कि वो अपनी बात न कह सकें। क्या कोई सरकार ऐसा करती है? हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है।"
अखिलेश ने कहा कि भाजपा जिस योजना पर काम कर रही है वह “हेरिटेज संरक्षण" नहीं बल्कि राजनीतिक बदले की भावना” का नतीजा है। उन्होंने कहा, "भाजपा वहां से लगातार हारती आई है, इसलिए यह कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों के ज़रिए कारोबारियों पर दबाव बना रही है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि “महराजगंज में जिस तरह से डिमॉलिशन हुआ, समय आने पर उसकी वसूली अधिकारियों से कराई जाएगी।”
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दालमंडी के व्यापारियों के साथ खड़ी है और भाजपा का “चौड़ीकरण” वास्तव में “संकीर्ण राजनीति” है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है और जिस तरह से लखनऊ में मॉल को बेचा गया था, उसी तरह दालमंडी के भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में पूरा अकबरनगर को ध्वस्त कर दिया। पूछा कि 'कहीं नाले पर रिवर फ्रंट बनता है क्या', उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा अपने लोगों को मुआवजा देती है, ठीक वैसे ही दूसरे को भी दे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


