goverment ready to go through any agency from Anandpal encounter.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनंदपाल के एनकाउंटर की किसी भी एजेंसी से जांच कराने को तैयार- कटारिया

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 4:15 PM (IST)
आनंदपाल के एनकाउंटर की किसी भी एजेंसी से जांच कराने को तैयार- कटारिया
उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों का यह कहते हुए पटाक्षेप कर दिया कि सरकार इस एनकाउंटर की किसी भी एजेंसी या सीबीआई से जांच कराने को तैयार है। कटारिया ने कहा कि किसी भी एजेंसी या सीबीआई द्वारा इस एनकाउंटर की जांच कर ली जाये, पूरी दुनिया ने राजस्थान की पुलिस के काम को देखा है। इस दौरान कटारिया एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि पहले आनंदपाल ने पुलिस पर गोलियां बरसाई गई की थी, उसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। शव को परिजनों द्वारा नही लेने और अपनी मांगो को लेकर पथराव करने के मामलें पर गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि सरकार भी आनंदपाल के शव का सम्मान से अंतिम संस्कार करवाना चाहती है। परिजनों द्वारा उसके शव को नही लेना उसके अन्याय हो रहा है, जबकि हमारें हिन्दू धर्म में शव को बहुत ज्यादा पवित्र और सम्मान से देखा जाता है। गृहमंत्री कटारिया ने आनंदपाल के गांव में ग्रामीणों द्वारा पथराव करने वाले लोगो पर भी कानूनी कार्रइवाई करने की बात कही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement