दौसा । जिला एवं सत्र न्यायालय ने नाबिलग से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। जिला जज फूलचंद झाझडिया ने अपने आदेश में आरोपी पर दस हजार का अर्थदण्ड भी किया हैं। प्रकरण के अनुसार मामला 2014 का हैं। पिडिता की मां ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ,कि पडौस में रहने वाला युवक भीमसिंह उस की पुत्री का पांच माह से यौनशोषण कर रहा हैं। पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ सबूत व गवाह न्यायालय में पेश किए। न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। प्रकरण की सरकार की ओर से पैरवी स्पेशल पीपी कमलेश बौहरा ने की।