Got relief from TB by doing elbow arthroscopy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहनी की ऑर्थोस्कोपी कर दिलाई टीबी से निजात

khaskhabar.com: बुधवार, 20 मार्च 2024 5:37 PM (IST)
कोहनी की ऑर्थोस्कोपी कर दिलाई टीबी से निजात
जयपुर। जयपुर शहर के चिकित्सको ने गत डेढ वर्ष से कोहनी के जाम होने की समस्या से जूझ रही जयपुर निवासी 33 वर्षीय महिला को समस्या से पूर्णतया निजात दिलाने में सफलता प्राप्त की है। 33 वर्षीय महिला अपने दैनिक कार्य करने में भी परेशान थी, एवं कई स्थानों पर दिखाने के बाद भी परेशानी दूर नहीं हो रही थी। एसआरके मैक्स हॉस्पिटल के जोड प्रत्यारोपण एवं आर्थोस्कॉपी सर्जन डॉ. विकास गुप्ता के निर्देशन में कोहनी में टीबी डायग्नोस हुआ। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसके कारण ही कोहनी की अकडन की समस्या बनी हुई थी। इसके बाद कोहनी की ऑर्थोस्कॉपी दूरबीन से कर सफाई की गई एवं अन्य प्रक्रियाएं कर कोहनी को पूरी तरह ठीक किया गया। करीब आधा घंटे चले ऑपरेशन के अगले ही दिन महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया गया एवं महिला के कोहनी के मूवमेंट भी तब तक पूरी तरह सामान्य हो चुके थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement