Google services disrupted in India, worst impact on Gmail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत में गूगल की सेवाएं बाधित, जीमेल पर सबसे बुरा प्रभाव

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अगस्त 2020 2:46 PM (IST)
भारत में गूगल की सेवाएं बाधित, जीमेल पर सबसे बुरा प्रभाव
नई दिल्ली । भारत में जीमेल और ड्राइव जैसी गूगल की सर्विसेज में गुरुवार सुबह से ही रुकावट आ रही है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि उन्हें गूगल के कई सर्विसेज में कनेक्ट करने संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर जीमेल में यह दिक्कत सबसे ज्यादा आ रही है। आउटेज मॉनिटर पोर्टल डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, 62 फीसदी लोगों को अटैचमेंट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा और लॉग-इन से जुड़ी 25 फीसदी शिकायत दर्ज की गई। हालांकि ऐसा सभी के साथ नहीं हुआ है। सेवाओं में रुकावट आने की वजह का पता अभी तक नहीं लग पाया है। गूगल ऐप्स के स्टेटस पेज ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें जीमेल और गूगल ड्राइव से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए हैं।
जीमेल पर 11 प्रतिशत से अधिक यूजर्स ने मैसेज मिलने से संबंधित दिक्कतों को लेकर शिकायत की है।
एक यूजर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया, "हैशटैगजीमेल का सर्वर डाउन हो गया है, डाक्यूमेंट्स को अटैच करने में परेशानी हो रही है।"
गूगल ने आधिकारिक तौर पर इस पर अब तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement