khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 08:49 AM (IST)
नई दिल्ली। अब आप गूगल से बचत करने के बेहतर तरीके सीख सकते हैं। दरअसल गूगल ने एक वेबसाइट डवेलप करने की योजना बनाई है। इस वेबसाइट के जरिए गूगल लोगों को बचत करने और बेहतर तरीके से इन्वेस्टमेंट करने में आपकी मदद करेगा। गूगल की इस वेबसाइट का नाम होगा भारत सेव्स। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार गूगल की इस वेबसाइट पर फाइनेंशल प्लानिंग संबंधी जानकारियां दी जाएंगी।