Google dedicates colorful doodles on Republic Day of India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत के गणतंत्र दिवस पर गूगल ने समर्पित किया रंगीन डूडल

khaskhabar.com: शनिवार, 26 जनवरी 2019 12:52 PM (IST)
भारत के गणतंत्र दिवस पर गूगल ने समर्पित किया रंगीन डूडल
नई दिल्ली। गूगल ने शनिवार को भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक रंगीन डूडल समर्पित किया। इसने देश की समृद्ध विरासत, संस्कृति और इतिहास के विभिन्न अवयवों, पर्यावरण, वास्तुकला, वस्त्र, वन्यजीव, स्मारकों और खेती के विभिन्न घटकों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड को दर्शाया। गेस्ट आर्टिस्ट रेशीदेव आरके द्वारा डिजाइन डूडल में देश के विभिन्न हिस्सों की एक झांकी है, जिसकी पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति भवन को दर्शाया गया है। डूडल में कुतुब मीनार, एक मोर, लहलहाती फसलों और हरेभरे खेत का चित्रण किया गया है। झांकी में आगे की ओर और ऊपर हाथी जैसी संरचना है। डूडल मुख्य रूप से प्रसिद्ध परेड की झांकी को दर्शा रहा है। 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस के रूप में मनाया जाता है, जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement