Google Celebrates Cricketer Dilip Sardesai Birthday With A Doodle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गूगल ने डूडल के माध्यम से किया दिलीप सरदेसाई को याद

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अगस्त 2018 1:16 PM (IST)
गूगल ने डूडल के माध्यम से किया दिलीप सरदेसाई को याद
नई दिल्ली। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को डूडल के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई के 78वें जन्मदिन पर अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। सरदेसाई को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। इंटर-यूनिवर्सिटी रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में 1959-60 में 87 के औसत से 435 रन बनाकर पहली बार चर्चा में आए सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले। अपने टेस्ट करियर में सरदेसाई ने पांच शतकों और नौ अर्धशतकों की मदद से कुल 2001 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 212 रन रहा है। उनके नाम दो दोहरे शतक हैं। सरदेसाई का प्रथम श्रेणी रिकार्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने कुल 179 मैचों में 10230 रन बनाए। इसमें 25 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में भी सरदेसाई दोहरा शतक लगा चुके हैं। 8 अगस्त, 1940 को गोवा में जन्मे सरदेसाई ने 2 जुलाई 2007 को मुम्बई में अंतिम सांस ली थी। सरदेसाई के पुत्र राजदीप सरदेसाई भारत के जाने-माने टीवी पत्रकार हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement