khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 4:54 PM (IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जिओ का मुकाबला करने की एक चाल के तहत देश की नंबर एक
मोबाइल सेवाप्रदाता भारती एयरटेल ने अपनी 4-जी और 3-जी इंटरनेट मोबाइल
सेवाओं की दरें 80 प्रतिशत तक घटा दी हैं. एयरटेल की एक विशेष योजना में यह
सेवा 51 रूपये प्रति गीगाबाइट (जीबी) की दर से दी जा रही है।
सोमवार को कंपनी ने एक बयान में कहा कि 1498 रूपये की रीचार्ज योजना में
उसके ग्राहकों को 28 दिन के अंदर 1जीबी 3-जी व 4-जी मोबाइल डाटा डाउनलोड
करने का मौका रहेगा। 1 जीबी डाटा की यह सीमा खत्म हो जाने पर ग्राहक केवल
51 रूपये के अतिरिक्त रीचार्ज पर 1जीबी 3जी-4जी डाटा डाउनलोड की सुविधा और
हासिल कर सकते हैं। यह छूट उसे 12 महीने तक मिलेगी और इस दौरान वह जितनी
बार चाहे, इस तरह का रीचार्ज करा सकता है।