Golden Hits of Bollywood will resonate at Jawahar Kala Kendra -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जवाहर कला केन्द्र में गूंजेंगे ‘गोल्डन हिट्स ऑफ बॉलीवुड’

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 नवम्बर 2021 7:27 PM (IST)
जवाहर कला केन्द्र में गूंजेंगे ‘गोल्डन हिट्स ऑफ बॉलीवुड’
जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में 1 दिसम्बर की शाम बॉलीवुड के गोल्डन एरा के सुपर हिट गीतों के नाम रहेगी। यहां इस दिन शहर की सर्वाधिक प्रतिष्ठित महिलाओं के समूह ‘सरगम’ की 20 महिलाएं एकल गीतों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम प्रदेश की जानी-मानी सुपर सिंगर मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में आयोजित किया जाएगा। शाम 5.30 बजे से केन्द्र के मध्यवर्ती में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश निःशुल्क दिया जाएगा। महिलाओं के इस समूह में डॉक्टर, लेक्चरर, बिजनेस वूमैन और कई प्रोफेशनल सिंगर्स शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन मुक्ता चड्ढा, उषा अग्रवाल और अनुराधा माथुर करेंगी। ये कलाकार देंगी प्रस्तुति
मुक्ता चड्ढा, राजश्री सेमन्त, अनुराधा माथुर, मालती सिंह, ममता झा, प्रिया बोथरा, भावना कश्यप, भारती शर्मा, रितु श्रीवास्तव, विनिता कोडवानी, निशा शर्मा, पूनम जैन, मीरा सक्सेना, संध्या अग्रवाल, रेणु माथुर, डॉ. राशि अग्रवाल, अन्ना अशोक, रजनी कोठारी और स्वरांजलि नागर।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement