भीलवाड़ा। राम रूठने के बाद राज से फरियाद लगाने भीलवाड़ा जिले सरहद से जब एक दिव्यांग पहुंचा तो उसे यहां भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक दिव्यांग जो केवल कमर के बल चल पाता है , और वह जिले के अन्तिम छोर जहाजपुर पंचायत समिति के तसवारियां बावडी गांव से जैसे-तैसे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। उसके पीडा देखकर ऐसा लगता है कि वह जंग मैदान को पार करके फरियाद लेकर भीलवाड़ा पहुंचा होगा। भीलवाड़ा पहुंचने पर भी उसकी मुशिकल कम नहीं हुई। यहां पर भी उसके सामने बडी चुनौती खडी थी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय की करीब 30 सिढियां। यह सिढियां मानों उसे अरावली पर्वत माला पर चढने की जैसी चुनौती नजर आ रही थी लेकिन दिव्यांग का हौसला फिर भी नहीं टुटा। उसने जैसे-तैसे यह सिढिय़ां पार की और जिला कलेक्टर को अपनी फरियाद सुनायी। दिव्यांग प्रभु लाल ने कहा कि मुझे बीपीएल से मकान स्विकृत हुआ था। उसकी प्रथम किश्त तो मिल गयी लेकिन बाद में बकाया पैसा आज तक नहीं मिल पाया है। मैने ग्राम पंचायत में इसकी फरियाद लगायी लेकिन किसी ने नहीं सूनी। उसके बाद मैने हिम्मत करके जिला कलेक्टर को अपनी फरियाद सुनाने आया हुं। अब देखना यह होगा की इस दिव्यांग की फरियाद पर जिला कलेक्टर डॉ.टीना कुमार कुछ अमल करती है या नहीं।