Advertisement
गोड्डा : 210 रुपए का भरवाया था पेट्रोल, लकी ड्रा में जीती कार

पेट्रोल पंप के मालिक सुधांशु गोयल भी कार की चाभी नीरज को सौंपते वक़्त काफी उत्साहित थे।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कार कम्पनी लकी ड्रा के जरिए ग्राहकों को उपहार स्वरूप देती है और हनवारा का पेट्रोल पंप इतना लकी है कि दो साल में दो बार इस पेट्रोल पंप में ग्राहक को कार मिली है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार और झारखंड के गोड्डा का हनवारा पेट्रोल पंप एकलौता ऐसा पेट्रोल पंप है जिसके ग्राहक ने कार जीता है।
कार विजेता नीरज कुमार सिंह से जब पूछा गया कि आप बिहार से हैं और झारखंड में पेट्रोल भरवाया और कार जीत गए, कैसा लग रहा है, तो उन्होंने बताया कि झारखंड में बिहार के मुकाबले पेट्रोल सस्ता है, इसलिए मैं जब भी झारखंड आता हूं, तो पेट्रोल यहीं भरवाता हूं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


