Goa: Death due to drowning of 3 tourists on the beach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा : समुद्र तट पर महाराष्ट्र के 3 पर्यटकों की डूबने से मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 11 जून 2018 1:53 PM (IST)
गोवा : समुद्र तट पर महाराष्ट्र के 3 पर्यटकों की डूबने से मौत
पणजी। गोवा के कालांगुट समुद्र तट पर सोमवार को महाराष्ट्र के तीन पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। ये लोग 14 पर्यटकों के समूह का हिस्सा थे, जो महाराष्ट्र के अकोला से सोमवार को गोवा पुहंचे थे और सीधे कालांगुट समुद्र तट आए थे। पुलिस ने बताया, ‘‘जब ये लोग नहाने गए तो इनमें से पांच समुद्र की तेज धारा में बह गए। यहां मानसून की वजह से तैराकी की मनाही है।’’ पुलिस इंस्पेक्टर जीवबा डालवी ने कहा, ‘‘मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल प्रीतेश गवाली( 32), छात्र चेतन गवाली(27) और उज्जवल वकोडे(25) शामिल है। सभी अकोला के रहने वाले थे। वहीं किरण मशाके और शुभम वैद्य लापता हैं।’’ --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement