Goa CM Manohar Parrikar vomited a little bit of blood, currently stable : State govt spokesperson-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोवा : सीएम पर्रिकर ने की खून की उल्टी, कई दिनों से चल रहे है बीमार

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 1:09 PM (IST)
गोवा : सीएम पर्रिकर ने की खून की उल्टी, कई दिनों से चल रहे है बीमार
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। सोमवार को गोवा सरकार के प्रवक्ता प्रमोद सावंत ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने खून की उल्टी की लेकिन चेस्ट में इंफेक्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पर्रिकर और डॉ. प्रमोद गर्ग से मिला। डॉक्टर ने कहा कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है। चेस्ट में इंफेक्शन नहीं है लेकिन उन्होंने थोड़ी मात्रा में खून की उल्टी हुई है। कांग्रेस ने सरकार से उनकी मेडिकल स्थिति के बारे में अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाने के लिए नियमित स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करने की मांग की है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को कहा कि प्रदेश के बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को मंगलवार की शाम अथवा बुधवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। राणे ने कहा कि पर्रिकर का स्वास्थ्य सभी महत्वपूर्ण मापदंडों पर बेहतर है।
मंत्री ने इस बात का खंडन किया कि उनके आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। राणे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मंगलवार शाम अथवा परसों (बुधवार) दोपहर उन्हें अपने घर में होना चाहिए।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement