GMDA strict action against encroachment in Gurugram, fear spread among shopkeepers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ जीएमडीए की कड़ी कार्रवाई, दुकानदारों में फैला खौफ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 नवम्बर 2024 8:11 PM (IST)
गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ जीएमडीए की कड़ी कार्रवाई, दुकानदारों में फैला खौफ
गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड पर शुक्रवार को जीएमडीए द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानदारों को चेतावनी दी गई और दुकानों के बाहर बने अवैध रैंपों को तोड़ा गया। पिछले कई दिनों से जीएमडीए की ओर से गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है, और इसी क्रम में शुक्रवार को गुरुद्वारा रोड और सदर बाजार के एंट्री पॉइंट के साथ सब्जी मंडी में अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। डीटीपी अधिकारी आर.एस. बाठ ने बताया कि सदर बाजार और आस-पास की सड़कों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण फैला हुआ है, जिससे राहगीरों को चलने में कठिनाई होती है और शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है। इस अभियान के तहत दुकानदारों द्वारा बनाए गए रैंपों को तोड़ दिया गया ताकि फुटपाथ पर आम लोगों के चलने के लिए रास्ता साफ हो सके। बाठ ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि भविष्य में भी इसी तरह से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। आर.एस. बाठ ने कहा कि सदर बाजार और सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम से सहयोग लिया जाएगा। बाजार में ग्राहकों की सुविधा के लिए बैठने के बेंच और लाइटिंग का प्रबंध करने की योजना है ताकि गुरुग्राम का सदर बाजार सुंदर और व्यवस्थित दिखे।
इस कार्रवाई से सदर बाजार और आस-पास के क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों में खौफ का माहौल है। देर शाम तक चली इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि अतिक्रमण मुक्त अभियान का असर कितने दिनों तक बरकरार रहता है और यह क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त बना रहता है या नहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement