GMCH Employees and Workers Joint Action Committee will go on hunger strike tomorrow demanding Diwali bonus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिवाली बोनस की मांग को लेकर जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी कल करेगी भूख हड़ताल

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2023 2:59 PM (IST)
दिवाली बोनस की मांग को लेकर जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी कल करेगी भूख हड़ताल
चंडीगढ़। जीएमसीएच सेक्टर-32 हॉस्पिटल में कार्यरत सैकड़ों अलग-अलग विभागों के ठेका कर्मचारियों को दिवाली बोनस दिए जाने की मांग पूरी न किए जाने के विरोध में जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा एक दिन की भूख हड़ताल करने का फैसला लिया। ज्वाइंट एक्शन कमेटी प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि पिछले महीने 13 अक्टूबर को जेएसी द्वारा एक ज्ञापन जिसमें वर्कों की लंबित पड़ी मांगे एवं बोनस अधिनियम 1965 के तहत दिवाली बोनस दिए जाने की मांग अस्पताल प्रबंधन को लिखित में दी और इन मांगों की पूर्ति के लिए वर्करों द्वारा पिछले समय में धरने प्रदर्शन भी किए गए। लेकिन, अभी तक ना तो लंबित पड़ी मांगों में से कोई मांग पूरी की गई और ना ही बोनस अधिनियम के तहत वर्करों को उनका बनता बोनस दिया गया। अस्पताल प्रबंधन से बैठक करने के बाद पता चला कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बोनस की फाइल बनाकर चंडीगढ़ प्रशासन डीसी कम लेबर कमिश्नर को भेजी गई। लेकिन, उस फाइल पर ना तो चंडीगढ़ प्रशासन ने कोई गंभीरता दिखाई और ना ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस पर कोई गंभीरता दिखाई जा रही है। जबकि दिवाली आने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन के इस ढीले रवैया के चलते वर्करो में बहुत रोष एवं गुस्सा है। क्योंकि वर्करो की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है इसी को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा फैसला किया गया कि वर्करों की जायज मांगों की अनदेखी के विरोध में जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं संबंधित यूनियन के प्रधान महासचिव शांत माय तरीके से शुक्रवार को 1 दिन की भूख हड़ताल करके अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
कमेटी द्वारा यह भी फैसला लिया गया कि अस्पताल में दाखिल किसी भी मरीज एवं उनके रिश्तेदारों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आए इसलिए इस भूख हड़ताल में कोई भी ऑन ड्यूटी कर्मी ड्यूटी छोड़कर नहीं बैठेगा इस भूख हड़ताल में केवल पदाधिकारी बैठेंगे। क्योंकि ज्वाइंट एक्शन कमेटी नहीं चाहती की अपनी मांगों की पूर्ति के लिए किसी भी मरीज एवं उनके रिश्तेदारों को किसी भी तरह की हानि या किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा भूख हड़ताल गेट नंबर 4 के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से की जाएगी अगर इसके बाद भी वर्कों की जायज मांगों पर ध्यान ना दिया तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी माननीय न्यायालय का रुख करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement