Global COVID-19 cases top 5.1 mn: Johns Hopkins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

COVID-19 : वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार, 3 लाख 32 हजार से अधिक मौतें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मई 2020 4:13 PM (IST)
COVID-19 : वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार, 3 लाख 32 हजार से अधिक मौतें
वाशिंगटन। कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कुल 51 लाख 01 हजार 967 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार 900 रही।" कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 94 हजार 709 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 57 हजार 140 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 17 हजार 554 मामलों के साथ रूस का स्थान है।
वहीं, 3 लाख 10 हजार 087 मामलों के साथ ब्राजील, 2 लाख 52 हजार 246 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 33 हजार 037 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 28 हजार 06 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 81 हजार 951 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 79 हजार 021 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 53 हजार 548 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 29 हजार 341 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 18 हजार 226 मामलों के साथ भारत और 1 लाख 08 हजार 769 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 124 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है।
महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 486 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 218 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 940 मौतों के साथ स्पेन और 20 हजार 047 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement