जयपुर। नगर निगम जयपुर स्थित महापौर कक्ष में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत के गोरक्षा दल के सदस्यों ने महापौर डॉ. अशोक लाहोटी को रामगढ़ रोड स्थित पशु हटवाड़ा बंद कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। दल ने तुरंत पशु हटवाड़ा बंद करने की मांग की। ज्ञापन में कहा है कि पशु हटवाड़ा अवैध रूप से चलाया जा रहा है। इससे पशु तस्करी को बढ़ावा मिल रहा है।