Girls wrote stories and poems in Brajbhasha Bal Rachna Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रजभाषा बाल रचना शिविर में बालिकाओं ने लिखीं कहानी कविताएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 7:03 PM (IST)
ब्रजभाषा बाल रचना शिविर में बालिकाओं ने लिखीं कहानी कविताएं
भरतपुर। अवसर था कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार के तहत राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी और राजकीय एसबीके बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्रजभाषा रचना शिविर के समापन का। कार्यक्रम समन्वयक वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र "निर्मल " ने बताया कि रचना शिविर के दूसरे दिन का समापन प्रधानाचार्य तृप्ति सिंघल की अध्यक्षता, पार्षद प्रतिनिधि बृजेंद्र कसाना के मुख्य आतिथ्य तथा महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम नवीन सिटी के प्राचार्य राकेश कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सत्र आ आरम्भ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण तथा व्यंग्यकार हरिओम शर्मा हरि द्वारा ब्रजभाषा में की गई वंदना से हुआ। इस बाल रचना शिविर में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक विविध विषयक बाल कविताएं तथा कविताएं लिखीं।भोजनोपरान्त हुए समापन सत्र में कवि गजेंद्र सिंह,व्यंग्यकार एवं संदर्भ व्यक्ति हरिओम हरि के साथ - साथ संभागी बाल कवयित्रियों ने भी स्वरचित बाल कविताएं सुनायीं। मुख्य अतिथि बृजेंद्र कसाना ने इस तरह के रचना शिविर में बालकों में लेखन की रुचि जागृत करने वाला बताया।विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार ने बालिकाओं को बाल कविताएं लिखने पर बधाई दी।
संयोजिका एवं प्रधानाचार्य तृप्ति सिंघल ने इस रचना शिविर को राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी की सार्थक पहल बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं में ब्रजभाषा के प्रति रुचि उत्पन्न होगी तथा उनमें ब्रजभाषा लेखन में आत्मविश्वास भी जागृत होगा। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र "निर्मल" ने किया। रचना शिविर में वेणु पाठक,पिंकी कुमारी,विनय गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement