girls scattered colors in tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाड़लियों ने बिखरे रंग, किया गया सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 4:18 PM (IST)
लाड़लियों ने बिखरे रंग, किया गया सम्मान
टोंक। पंचायत समिति अलीगढ़ के प्रांगण में आयोजित लाड़ली सम्मान मेले में बालिकाओं के कई रंग दिखे। किसी ने कविता सुनाई तो किसी ने गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रधान ममता जाट, विकास अधिकारी शिवसिंह पोसवाल, तहसीलदार आमोद कुमार माथुर, यूनिसेफ के बाल संरक्षण सलाहकार युधिष्टर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। प्रधान ममता जाट ने कहा कि पंचायत समिति के प्रांगण में स्कूली परिधान में बालिकाओं को देखकर अपने बचपन की याद आ गई। विकास अधिकारी शिवसिंह पोसवाल ने कहा रंग-बिरंगी परिधान में शिक्षा के पुष्प पर मंडराती हुइ तितलियां हौसलों से पहचान बनाने में लगी हुई है। तहसीलदार आमोद माथुर ने बेटियों का सम्मान शौचालय निर्माण कर शर्मिन्दगी से बचाने के लिए ग्रामीणों से अपील की। यूनिसेफ के बाल संरक्षण सलाहकर युधिष्टर ने बच्चों को जन्म लेने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और पोषण के अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर बाल-विवाह रुकवाने, शिक्षा से पहचान बनाने, विषम परिस्थितियों में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 लाड़लियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जादूगर लक्षकार ने योजनाओं का जादूई पिटारा खोलकर दर्शकों लोट-पोट कर दिया। अभियान के संयोजक विपिन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजस्थानी फि ल्म तीतरी, चौसर, पटेलण की अभिनेत्री संगीता चौधरी के साथ लाड़लियों ने देश रंगीला-रंगीला, बरस, बरस म्हारा इन्द्र राजा, रंगीलो म्हारो ढोलना जैसे गीतोु पर जमकर धमाल मचाया। ये लाड़लियां हुईं सम्मानित बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement