khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 09:42 AM (IST)
दिल्ली में पुष्प विहार इलाके के एक पार्क में लडक़ी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लडक़ी की उम्र 17 साल है और पुलिस लडक़ी की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। लडक़ी के पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उसकी पहचान करने का महज एक सुराग है वो है उसके हांथ में गुदा हुआ टैटू। टैटू में आर.एन लिखा हुआ है।
पुलिस का मानना है कि लडक़ी की हालत देखकर लगता है कि लडक़ी की हत्या पार्क में ही की गई है। दिल्ली के सभी थानों में उसकी फोटो भेज दी गई है। और पूछताछ कर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?