girl on way to mosque in virginia-US brutally murdered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मस्जिद जा रही ल़डकी की हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 5:40 PM (IST)
मस्जिद जा रही ल़डकी की हत्या
वर्जीनिया। अमेरिका में एक मुस्लिम महिला की हत्या का मामला सामने आया है। वर्जीनिया में 17 साल की एक मुस्लिम लडकी की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसके शव को एक तालाब में फेंक दिया गया। विदेशी मीडिया के मुताबिक 17 साल की नबरा अपने दोस्तों के साथ मस्जिद जा रही थी। तभी कार में सवार एक शख्स से उन लोगों का सामना हुआ। इस दौरान नबरा के बाकी साथी अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे और आरोपी शख्स ने लडकी की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे मारकर शव को तालाब में फेंक दिया। खबरों के मुताबिक वारदात बीते रविवार (18 जून) को सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए रविवार को तालाब से लडकी का शव बरामद किया। शव स्टलिंüग के पास रीडटॉप सर्किल से बरामद किया गया। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम डार्विन मार्टिनेज टॉरिस बताया है। पुलिस ने इलाके की छानबीन के दौरान ही उसे गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement