Girl commits suicide due to acne in MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंहासों से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 2:52 PM (IST)
मुंहासों से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम
इंदौर। हर लडकी मुंहासे को ठीक करने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाती है। कोई घरेलू टिप्स अपनाती है तो कोई डॉक्टर की मदद लेती है। लेकिन एमपी की एक छात्रा ने कई तरीके अपनाए ताकि उसके मुंहासे ठीक हो जाए, जब कोई भी तरकीब काम नहीं आई तो उसने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। ये चौंकाने वाला मामला धार जिले का है, जहां एमबीए की छात्रा दामिनी ने जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि छात्रा अपने चेहरे के मुंहासों से काफी परेशान थी, इसकी वजह से वो तनाव में भी रहने लगी थी। परिवार की माने तो इसी के कारण उनकी बेटी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement