Advertisement
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर चुनाव अकेले लड़ने की चुनौती दी

इस बीच बीजेपी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
उधर, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के संबंध में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर लिया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तंज भी कसा था। बीजेपी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के पास अकेले चुनाव लड़ने का दम नहीं है, इसलिए वो अन्य दलों के साथ लड़ रही है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त किए जाने के बाद पहली बार यहां विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिसे लेकर यहां खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजेपी का दावा है कि अनुच्छेद 370 के निरस्त किए जाने के बाद यहां विकास हुआ है। घाटी के लोग केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


