Advertisement
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया निराशा से भरी हुई पार्टी

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आज की तारीख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता विकास पुरुष के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री ही ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने चंद्रयान को चांद पर पहुंचाया। गांव देहात में लोगों को रोजगार मिले हैं।
वहीं, तेजस्वी यादव के नौकरी देने के बयान पर गिरिराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि माल महाराज का और मिर्जा खेले होली।
उन्होंने कहा कि बिहार में जो नौकरी वर्तमान में लोगों को मिल रही है, असल में उसकी भूमिका एनडीए सरकार द्वारा बनाई गई थी, जिसे बाद में नीतीश कुमार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद जमीन पर उतारा गया।
बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय से चुनावी मैदान में उतारा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


