Gift to Government schools in the state on teacher day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिला तोहफा, आखिर क्या, पढ़ें

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2017 8:48 PM (IST)
शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिला तोहफा, आखिर क्या, पढ़ें
जयपुर । वसुंधरा सरकार ने शिक्षक दिवस पर सरकारी स्कूलों को एक नया तोहफा दिया है। जी हां, एक वसुंधरा कैबिनेट ने एक नीतिगत निर्णय लेकर पहले चरण में प्रदेश के 300 सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर निजी संस्थाओं को देने का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक के बाद ग्रामीण विकास पंचायती राजमंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में कुल 9 हजार 895 सरकारी स्कूल है। जिसमें से 300 सरकारी स्कूलों को निजी सहभागिता के आधार पर संचालित करने का कैबिनेट ने फैसला किया है। उन्होंने बताया कि संभाग और शहर के स्कूलों को छोड़कर वह स्कूल, जो पिछड़े इलाकों में है और जिनका परीक्षा परिणाम कम आता है, ऐसे सरकारी स्कूलों को पीपीपी मोड पर दिया जाएगा। इस स्कूलों में कार्यरत सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों को अन्य सरकारी स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। साथ ही जो संस्था यह स्कूल चलायेंगी उसे 75 लाख रुपये खर्च करने होंगे। राठौड़ ने बताया कि यह सरकारी स्कूल पर उसी संस्था को दिये जाएंगे, जो उस स्कूल के संचालन में आ रहे खर्च से कम का प्रस्ताव पेश करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का यह पायलेट प्रोजेक्ट है और इससे निशुल्क शिक्षा व्यवस्था या मिड डे मील जैसे कार्यक्रम प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए यह नीतिगत फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने भी पीपीपी मोड पर प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र निजी संस्थाओं को दिये है, जिनके बेहतर परिणाम सामने आ रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement