Advertisement
गाजियाबाद: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार व दूसरा फरार

पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी की रात में थाना लिंक रोड क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने एक व्यक्ति का मोबाल फोन लूट लिया था। इसके बाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। 26 जनवरी की रात पुलिस को सूचना मिली की मोटरसाइकिल सवार दो लोग लूट के इरादे से निकले हैं। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच इंद्रप्रस्थ कॉलेज के पीछे जाने वाली सड़क पर मुठभेड हो गयी। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके जवाब में थाना पुलिस ने भी जवाबी करवाई की, इसमें एक बदमाश घायल हो गया।
पुलिस पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने अपना नाम नीतिश कसाना (25) निवासी लोनी बताया और साथ ही यह भी बताया कि उसने अपने फरार साथी लोकेश ने मिलकर साहिबाबाद मेट्रो रैपिड स्टेशन फ्लाई ओवरके पास से लगभग 10 दिन पूर्व स्कूटी सवार दो लड़कियों से बैग भी छीना था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


