Germany does not support us president donald Trump decision on Jerusalem said Chancellor of Germany -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ने जेरूसलम को इजराइल की राजधानी माना,जर्मनी को आपत्ति

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017 1:39 PM (IST)
ट्रंप ने जेरूसलम को इजराइल की राजधानी माना,जर्मनी को आपत्ति
बर्लिन | जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को कहा कि जर्मनी जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कदम का समर्थन नहीं करता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रवक्ता स्टीफन सेबर्ट ने मर्केल के हवाले से कहा, "जर्मनी की संघीय सरकार इस निर्णय का समर्थन नहीं करती क्योंकि जेरूसलम की स्थिति को लेकर द्वी-राष्ट्रीय समाधान के तहत ही फैसला किया जा सकता है।" इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने औपचारिक रूप से जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी।
ट्रंप ने इस घोषणा के साथ ही अमेरिका के दूतावास को तेल अवीव से जेरूसलम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का आदेश दिया था।
ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से जरूसलम स्थानांतरित करने का वादा किया था।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement