Germany begins loosening Kovid lockdown -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जर्मनी ने कोविड लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मार्च 2021 5:57 PM (IST)
जर्मनी ने कोविड लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया
बर्लिन| दो महीने से अधिक समय तक के लॉकडाउन के बाद, जर्मन संघीय सरकार ने सोमवार को जर्मनी में कुछ दुकानों और रिटेलर्स को फिर से खोलने की अनुमति दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुकस्टोर्स, फूलों की दुकानों और गार्डन सेंटर को 'दैनिक जरूरतों के लिए रिटेल' के रूप में वर्गीकृत किया गया है और इन्हें सख्त हाइजीन नियमों के साथ सीमित संख्या में ग्राहकों के लिए खोला जा सकता है। देश में स्कूलों और हेयरड्रेसर के लिए मार्च के शुरू में फिर से खोलने की अनुमति देने के बाद जर्मन सरकार और संघीय राज्यों ने व्यवसायों को फिर से खोलने के कदम पर सहमति व्यक्त की। हालांकि, नियम स्थानीय तौर पर अलग-अलग हो सकते हैं क्योंकि विवरण संघीय राज्यों को तय करना बाकी है। चांसलर एंजेला मर्केल ने पिछले हफ्ते कोविड-19 नियमों ढील देने की योजना की घोषणा करते हुए कहा, "हम महामारी के एक नए चरण की दहलीज पर हैं जहां कि हम लापरवाही से नहीं बल्कि अभी भी न्यायोचित आशा के साथ जा सकते हैं।"
निजी मिटिंग पर प्रतिबंध में भी ढील दी गई है। सरकार के अनुसार, खुदरा विक्रेताओं, संग्रहालयों और चिड़ियाघरों के लिए नियमों में ढील आगे प्रत्येक संघीय राज्य में संक्रमण के स्तर पर निर्भर करेगा।
रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) के अनुसार, सोमवार को जर्मनी में नए कोविड-19 संक्रमण की संख्या पिछले सप्ताह के स्तर से थोड़ा अधिक थी, क्योंकि एक दिन में 5,011 संक्रमण दर्ज किए गए।
आरकेआई के मुताबिक, कोविड से जर्मनी में अब तक 71,934 लोगों की मौत हो चुकी है।
आरकेआई के अनुसार, जर्मनी में कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान शुरू होने के दो महीने से अधिक समय बाद, सोमवार तक लगभग 25 लाख लोगों को टीका लग चुका था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement