Advertisement
जर्मनी ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया सराहनीय: दिलीप जायसवाल

उन्होंने कहा कि भारत 140 करोड़ का देश है, यह आज खुशहाल है। पाकिस्तान छोटा सा देश भूखा मर रहा है। पाकिस्तान के लोग बोल रहे हैं कि हम भूखे मर जाएंगे, हम पानी के बगैर मर जाएंगे। ऐसी परिस्थितियों में हम भारत के साथ लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं।
सत्ता में आने पर बिहार में 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने के तेजस्वी यादव के वादे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। रोज-रोज उनको नया सपना आता है। मुद्दा विहीन लोग सोचते हैं कि आज किस पर बोला जाए।
दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीति आयोग में बैठक शनिवार को शामिल होने जा रहे हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के विकास के लिए पूरा केंद्रीय नेतृत्व और केंद्र सरकार चिंतित है।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


