Advertisement
आमजन भी देख सकता है सेना परेड, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू, 9-11-13-15 जनवरी को कर सकते है अवलोकन

सेना के प्रतिनिधि द्वारा जनता से आग्रह किया गया है कि वे इस परेड को देखने के लिए अपना पंजीकरण करवायें परन्तु सेना की परेड के दौरान अनुशासन बनाये रखें तथा किसी प्रकार ड्रोन, कैमरा, लेडिज पर्स, ज्वलनशील पदार्थ, पाउडर, बैग्स, किसी भी नुकीली वस्तु तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु के साथ प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
08 जनवरी 2026 को भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान के द्वारा भवानी निकेतन संस्थान में दोपहर 02 बजे से सेना के "Know Your Army" कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा जिसमें सेना के नवीनतम सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जायेगा एवं Live Demonstration भी दिया जायेगा।
दिनांक 10 एवं 15 जनवरी 2026 को एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या आयोजित की जायेगी जिसमें सेना से जुड़े सैनिकों, पूर्व सैनिकों, पुरस्कृत सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ—साथ सेना की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी जोड़ा जायेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


