Gen Dalbir Singh Suhag retires as Army chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सेवानिवृत्त

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 1:28 PM (IST)
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सेवानिवृत्त
नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह 43 साल देश की सेवा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। वह जल्द ही अपने उत्तराधिकारी जनरल बिपिन रावत को सेना की कमान सौंपेंगे। दलबीर सिंह ने नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक स्थित मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद कहा कि इंडियन आर्मी किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि सेना को विपरित परिस्थियों से निपटने के लिए समय समय पर ट्रेंड किया जाता है। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आज दलबीर सिंह ने अमर जवान ज्योति पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरिक्षण किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए जनरल दलबीर सिंह ने कहा कि मैं उन शहीद वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि इंडियन आर्मी किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती है, चाहे समस्या अंदरुनी हो या बाहरी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में अकेले 2012 में 67 आतंकियों, 2013 में 65 और इस साल 141 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है।

[@ Exclusive: आज देश के नाम PM का संबोधन, इन बातों का कर सकते हैं ऐलान]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement