Gehlot tribute to ex-Delhi Chief Minister Sheila Dixit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत ने दिल्ली की पूर्व सीएम स्व. शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: रविवार, 21 जुलाई 2019 3:48 PM (IST)
गहलोत ने दिल्ली की पूर्व सीएम स्व. शीला दीक्षित को दी श्रद्धांजलि
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की। गहलोत रविवार को नई दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पहुंचे और वहां अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई स्व. दीक्षित की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया। गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजधानी को आधुनिक स्वरूप देने मेें शीला दीक्षित का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से देश ने एक समर्पित, दूरदर्शी, सेवाभावी एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि खो दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement