Gehlot social engineering - will the boards of societies and newly declared districts overcome the electoral dilemma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत की सोशल इंजीनियरिंग - क्या समाजों के बोर्ड और नए घोषित जिले कराएंगे चुनावी वैतरणी पार

khaskhabar.com: शनिवार, 07 अक्टूबर 2023 6:24 PM (IST)
गहलोत की सोशल इंजीनियरिंग - क्या समाजों के बोर्ड और नए घोषित जिले कराएंगे चुनावी वैतरणी पार
पॉलिटिकल ब्यूरो-
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ रहे हैं। इन चुनावों में भी भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे है। वहीं कांग्रेस का दारोमदार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर है।
दरअसल राजस्थान की राजनीति में समाजों की सोशल इंजीनियरिंग का अहम रोल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार रिपीट करवाने के लिए इस बार इसी पर दांव खेला है। इसीलिए चुनावी वर्ष में जिस भी समाज ने मांग की, उनके बोर्ड का गठन कर दिया। कुछ बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन तक कर दिया। देरी से होने वाले बोर्डों में नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं, लेकिन समाज की मांग को गहलोत ने पूरा कर दिया है।
इसी तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार संहिता से लगने से पहले तीन और नए जिलों का गठन कर दिया है। सियासी पंडित इसको गहलोत का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। भाजपा के नेताओं के पास भी इसका विकल्प नहीं है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्य जगहों से जिलों की मांग करने वालों को भी प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा है। इसमें उदयपुर के झाड़ोल-कोटड़ा से भी जिले का प्रस्ताव भेज दिया गया है। चुनावों के मद्देनजर जिलों के गठन में लोगों के पसंद को भी ध्यान रखा जा रहा है जो जिस जिले में जाना चाहता है, उसे उसी जिले में रखने की कोशिश की गई है।
इसी तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाजों के बोर्डों का गठन कर विभिन्न जातियों के वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। उदाहरण के तौर पर जाट जाति के लिए तेजाजी बोर्ड, राजपूत जाति के लिए महाराणा प्रताप और यादव के लिए कृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा हो चुकी है। गुर्जरों के लिए देवनारायण बोर्ड, माली के लिए ज्योतिबा फुले, धोबी के लिए रजक, सेन समाज के लिए केश कला, कुम्हार-प्रजापत समाज के लिए माटी कला, लोधाओं के लिए अवंति बाई और बंजारा जाति के लिए घुमन्तु अर्ध घुमंतू बोर्ड पहले से ही बने हुए हैं। वहां पर एक अलग ही परेशानी खड़ी हुई है. कि कई बोर्ड के कार्यालय तक नहीं खुल पाएं हैं। सियासत के जानकारों का मानना है कि इसका चुनावों में कांग्रेस को फायदा मिलने वाला है।
उधर, भाजपा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। अशोक गहलोत की योजनाओं के विकल्प के तौर पर वे केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रही है। अब तक भाजपा में जो कुछ भी सामने आया है। उसके मुताबिक बीजेपी पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे है। जहां तक गुटबाजी का सवाल कांग्रेस और बीजेपी दोनों में ही टिकट वितरण को लेकर नाराजगी होना तय है।
बहरहाल कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत को इस सोशल इंजीनियरिंग का क्या फायदा होगा यह तो वक्त बताएगा, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी फिलहाल टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग में उलझी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement