GB Road racket connection with several states, 36 policemen transferred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस रैकेट का कनेक्शन कई राज्यों से,36 पुलिसवालों का तबादला

khaskhabar.com: शनिवार, 03 सितम्बर 2016 10:34 AM (IST)
इस रैकेट का कनेक्शन कई राज्यों से,36 पुलिसवालों का तबादला
नई दिल्ली। देह व्यापार के लिए लड़कियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करने वालों के कनेक्शन सिर्फ जीबी रोड तक सीमित नहीं, बल्कि इनका नेटवर्क आसपास के राज्यों में भी फैला है। मेरठ के रेड एरिया से 13 लड़कियां छुडाई गई, जिनमें कई नाबालिग हैं। ये लडकियां कोलकाता, राजस्थान, नेपाल और बेंगलुरु से लाई गई थी। यूपी पुलिस ने दावा किया है कि इन लड़कियों को नशे के इंजेक्शन देकर पहले दिल्ली ले जाया गया था, फिर मेरठ लाया गया। आशंका है कि पुलिस की रेड से पहले कई लड़कियों को कोठों से शिफ्ट कर दिया गया। इससे यह तो साफ हो गया है कि आरोपियों का नेटवर्क पडोसी राज्यों में भी फैला हुआ है। 36 पुलिसवालों का हुआ तबादला

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement