gave massege of clening, extracted The rally -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैली निकाल कर दिया सफाई का संदेश

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 6:56 PM (IST)
रैली निकाल कर दिया सफाई का संदेश
भरतपुर। डीग उपखंड की ग्राम पंचायत दांतलौठी के ग्राम नगला जनूथर में बुधबार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय अभियान के तहत अंचल अभियान प्रभारी जसवीर सिंह सीकरी एवं भाग प्रशिक्षण प्रमुख सत्यनारायण सुमन के नेतृत्व में बच्चों के साथ स्लोगन बैनर तले गांव के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई। रैली में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। रैली सरकारी विद्यालय के प्रवेश द्वार से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई केन्द्र संचालिका राजेश के मकान तक पहुंची। इस दौरान लोंगों ने बीमारी भगानी है, सफाई अपनानी है जैसे नारे लगाते हुए स्वच्छता की अलख जगाई। संघ प्रमुख के साथ ग्रामीणों ने हाथ में झाडू ले मार्गों की सफाई की। अंत में विचार गोष्ठी कर लोगों को स्वच्छता सफाई की शपथ दिलाई गई। संघ प्रमुख जसवीर ने बताया कि 18 जनवरी से 24 जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़े के तहत उपखंड डीग के 30 गांवों में लोगों को रैली, स्लोगन द्वारा जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान आरोग्य सेविका अंजू कुमारी, वार्ड पंच रामलाल, सतत शिक्षा प्रेरक हरिओम सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवनीत, महिला चंदा देवी, ओमवती, विमला, पुष्पा आदि मौजूद रहे।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement