Garbage has been piling up on Hamirpura Road for a year, and the sanitation system has collapsed—even NREGA workers are merely paying lip service.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमीरपुरा रोड पर सालभर से पसरा कचरा, सफाई व्यवस्था दम तोड़ चुकी — नरेगा लेबर भी औपचारिकता निभा रहे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 नवम्बर 2025 6:46 PM (IST)
हमीरपुरा रोड पर सालभर से पसरा कचरा, सफाई व्यवस्था दम तोड़ चुकी — नरेगा लेबर भी औपचारिकता निभा रहे
लालसोट। उपखंड की नगर पालिका मंडावरी क्षेत्र के हमीरपुरा रोड पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने पिछले एक साल से कचरे के ढेर और उगी झाड़ियों ने सड़क को कचरा घर बना दिया है। बदबू और गंदगी से आस-पास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन पालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सितंबर माह में नरेगा के तहत सफाई करवाने के लिए मजदूर लगाए गए थे, लेकिन सफाई अधूरी ही रह गई। दीपावली जैसे बड़े पर्व पर भी यहां झाड़ू तक नहीं लगी। अब फिर से नरेगा लेबर लगाए गए हैं, मगर वे भी अग्रवाल सेवा सदन तक सफाई कर लौट जा रहे हैं। आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के सामने कचरे के ढेर जस के तस पड़े हैं।ताराचंद शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि पालिका अधिकारी और सफाई प्रभारी केवल कागजों में सफाई दिखा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कचरे और गंदगी से बच्चों को बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। नागरिकों ने जिला प्रशासन व नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सफाई करवाकर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement