khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 2:16 PM (IST)
देहरादून। भारी वर्षा के बाद गंगोत्री राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण 65 से अधिक लोग फंस गए हैं, जबकि एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी मलबे में दब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन गांगोत्री राजमार्ग पर हुआ। सडक़ के एक छोर पर 65 से अधिक लोग रुके हुए हैं, जबकि गंगनानी गर्मकुंड मंदिर के पुजारी मलबे में दब गए।