Advertisement
वाराणसी में उफान पर गंगा, कई घाट और मंदिर डूबे

गंगा सेवा निधि के सदस्य पंडित राजू झा बताते हैं कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार पांचवीं बार वृद्धि हुई है। पानी आ रहा है और जा रहा है, कभी चार फुट पानी कम होता है और कभी पांच फीट पानी बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण घाट पर आने वाले लोगों को परेशानियों का काफी सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को स्नान करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर शवों के अंतिम संस्कार करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट की अगर हम बात करें तो वहां छत पर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
केंद्रीय जल आयोग ने बुधवार को बताया था कि वाराणसी में सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 66.72 मीटर दर्ज किया गया था। बुधवार को गंगा 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। आपको बताते चलें, वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान से लगभग 4 मीटर दूर है। वाराणसी में गंगा नदी के खतरे का निशान 71.26 मीटर और चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


