Advertisement
12 मिनट में गंगा आरती और काशी विश्वनाथ समेत कई मंदिरों के 3डी दर्शन

पांडेपुर के रहने वाले सूरज भारद्वाज का कहना है कि यह बहुत अच्छी व्यवस्था है। आप एक दिन में सभी मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। लेकिन, यहां पर महज 12 मिनट में आपको 3डी दर्शन हो जाएंगे। इसमें दृश्य के साथ ही संबंधित स्थलों की जानकारी भी दी जाती है। यह पर्यटकों के लिए बहुत ही उम्दा व्यवस्था है। इस व्यवस्था के शुरू होने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
मुजफ्फरपुर के रहने वाले अभिनव का कहना है कि उन्हें खाटू श्याम, बालाजी से लेकर एक-दो मेले भी देखने को मिले। इसे देखकर बहुत अच्छा लगा। इसके लिए 100 रुपए शुल्क देना पड़ रहा है।
एक अन्य भक्त ने बताया कि उन्होंने इस माध्यम से महादेव के दर्शन किए। हम लोग बाहर से आते हैं और सिर्फ बाबा के दर्शन ही कर पाते हैं। लेकिन, इसके माध्यम से हम आरती के साथ अन्य मंदिरों को देख पा रहे हैं। यह अच्छी पहल हैं।
शिवनगरी काशी में देशभर से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आते हैं। कई श्रद्धालु भीड़ की वजह से ठीक से दर्शन नहीं कर पाते। इसे देखते हुए 3डी तकनीक से दर्शन करने की भी सुविधा मुहैया कराई गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


