gang rape of a minor student in Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 2:56 PM (IST)
दिल्ली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
नई दिल्ली। पहाडग़ंज इलाके एक होटल में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर गन प्वाइंट पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीडि़ता का ये भी आरोप है कि इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया गया।मामले में पुलिस ने होटल मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको जानकारी दें कि गैंगरेप की ये वारदात 3-4 नवंबर की दरमियानी रात की है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने आरोप लगाए हैं कि उसके एक दोस्त ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और फिर जबरन उसे अगवा कर पहाडग़ंज के होटल ले गया। जिसके बाद होटल के कमरा नंबर 202 में उसके साथ हैवानियत की गई।पीडि़ता ने बताया कि गैंगरेप की इस वारदात में 7 से 8 लोग शामिल थे।पीडि़ता जब घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां को शक हुआ, जिसके बाद पीडि़ता ने अपनी मां को आपबीती बताई।पीडि़ता की आपबीती सुनकर मां के होश उड़ गए। पीडि़ता के परिजनों ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी और मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस होटल पहुंची। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement