बाड़मेर। आधुनिकता और नये दौर के नाम पर मुल्क ने भले ही महात्मा गांधी के सिद्धान्तों को दरकिनार कर दिया हो। लेकिन पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का एक गांव जसोल आज भी बापू के सपने को हकीकत की धरा पर उतारे हुए है। बापू के स्वदेशी आंदोलन में अहम स्थान रखने वाला चरखा आज इस बस्ती के 200 परिवारों के जीवन का आधार है।