मछलीशहर, जौनपुर। देवनगर
में एक बन्दर छत पर उछल कूद करते समय हादसे का
शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। बन्दर की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बंदर के
शरीर में घुसे सरिये निकाले।
बंदर की मौत से
ग्रामीण दुखी हो गए और उन्होने बंदर की अन्त्येष्टि निकाली। इस दौरान
एक ठेले पर बन्दर के शव
को रखकर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा भी निकाली
गई। ये शोभा यात्रा
नगर के चुंगी चौराहा, तहसील, सब्जीमण्डी, सराय, पुरानीबाज़ार, सादीगंज होते हुए पूरे नगर में घुमाई गई। शोभा यात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी वहां पर मौजूद लोगों ने
पुष्प अर्पित किए।