Fugitive Ashish Kumar brought back from Kazakhstan, murdered after a wedding dispute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कजाकिस्तान से भगोड़ा आशीष कुमार वापस लाया गया, शादी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 4:51 PM (IST)
कजाकिस्तान से भगोड़ा आशीष कुमार वापस लाया गया, शादी में हुए विवाद के बाद की थी हत्या
नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वांटेड भगोड़े आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाने का काम किया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। आशीष कुमार को 23 नवंबर को नई दिल्ली लाया गया, जहां उसे हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह मामला नवंबर 2025 का है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, एक शादी समारोह के दौरान मृतक और आशीष कुमार के बीच विवाद हो गया था।
बाद में जब मृतक शादी के वेन्यू से लौट रहा था, तो आशीष कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को रोक लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस हमले में मृतक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में हरियाणा पुलिस की अपील पर सितंबर 2026 में इंटरपोल के जरिए आशीष कुमार के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था।
बाद में उसे कजाकिस्तान के अल्माटी में इमिग्रेशन जांच के दौरान लोकेट किया गया और फिर उसे भारत डिपोर्ट किया गया।
सीबीआई भारत में इंटरपोल का नेशनल सेंट्रल ब्यूरो है। सीबीआई ने बताया कि भारतपोल के जरिए देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग को बढ़ाया जा रहा है।
सीबीआई के मुताबिक, 2019 से अब तक 300 से ज्यादा वांटेड अपराधियों को इंटरपोल चैनल के जरिए भारत वापस लाया जा चुका है। इनमें सिर्फ 2026 में ही 75 भगोड़े शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement