Advertisement
पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार 5वें दिन बढ़े

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी के बाद घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोमवार को तेल के चालू महीने के सौदे में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। एमसीएक्स पर पूर्वाह्न् 11.06 बजे कच्चे तेल के जनवरी अनुबंध में 142 रुपये यानी 3.16 फीसदी की तेजी के साथ 4,641 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दाम में 4,670 रुपये प्रति बैरल तक का उछाल आया।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट्र क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 2.36 फीसदी की तेजी के साथ 70.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 70.75 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। इससे पहले ब्रेंट का दाम 16 सितंबर, 2019 को 71.95 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


