Fuel prices slashed again on Saturday Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती जारी, दिल्ली में 78.99 रु. प्रति लीटर पेट्रोल

khaskhabar.com: शनिवार, 03 नवम्बर 2018 12:15 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती जारी, दिल्ली में 78.99 रु. प्रति लीटर पेट्रोल
पिछले एक महीने में दिल्ली में डीजल का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर से 2.92 रुपये प्रति लीटर नीचे आया है। वहीं, कोलकाता में डीजल का भाव रिकॉर्ड स्तर से 1.91 रुपये प्रति लीटर फिसला है। मुंबई में डीजल का भाव पिछले एक महीने में तीन रुपये और चेन्नई में दो रुपये प्रति लीटर कम हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम का रिकॉर्ड उच्च स्तर क्रमश: 75.45 रुपये, 77.30 रुपये, 80.10 रुपये और 79.89 रुपये प्रति लीटर रहा है। पिछले महीने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर चली गई थीं, जिसके बाद केंद्र सरकार ने तेल के दाम में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।
पेट्रोल और डीजल पर वैट में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी और एक रुपये प्रति लीटर की कटौती का भार तेल विपणन कंपनियों को उठाने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement