Fuel prices slashed again on Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती जारी, दिल्ली में 78.99 रु. प्रति लीटर पेट्रोल

khaskhabar.com: शनिवार, 03 नवम्बर 2018 12:15 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती जारी, दिल्ली में 78.99 रु. प्रति लीटर पेट्रोल
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को भी कटौती दर्ज की गई। पेट्रोल का दाम लगातार चौथे दिन घटा है, जबकि डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कटौती की गई है। पिछले एक महीने में पेट्रोल का दाम दिल्ली और कोलकाता में करीब पांच रुपये तो मुंबई में करीब सात रुपये लीटर कम हुआ है, जबकि चेन्नई में पांच रुपये से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 19 पैसे घटकर 78.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल का भाव 11 पैसे घटकर 73.53 रुपये लीटर हो गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल का भाव 19 पैसे की कटौती के साथ 80.89 रुपये और डीजल का दाम 11 पैसे घटकर 75.39 रुपये लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 19 पैसे घटकर 84.49 और डीजल का भाव 12 पैसे घटकर 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 20 पैसे घटकर 82.06 रुपये लीटर और डीजल का दाम 12 पैसे घटकर 77.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
पिछले एक महीने में दिल्ली में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर से पांच रुपये प्रति लीटर नीचे आया है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड स्तर से करीब पांच रुपये प्रति लीटर फिसला है। मुंबई में पेट्रोल का भाव पिछले एक महीने में 6.85 रुपये और चेन्नई में 5.27 रुपये प्रति लीटर कम हुआ है।
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम का रिकॉर्ड उच्च स्तर क्रमश: 84 रुपये, 85.80 रुपये, 91.34 रुपये और 87.33 रुपये प्रति लीटर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement