From many month cooking gass not available, customer facing problem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कई माह से नहीं मिल रही घरेलू गैस, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 2:13 PM (IST)
कई माह से नहीं मिल रही घरेलू गैस, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
हिसार। ठंडी सडक़ के नजदीक स्थित एक गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक उनको समय पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं करवा रहा है। कई-कई दिन तक इंतजार करने के बाद भी एजेंसी के बाहर घंटों खड़े होने पर संचालक द्वारा गैस उपलब्ध करवाई जाती है। लोगों का कहना है कि एजेंसी संचालक ने करीबन 12 दिन पहले रसोई गैस की बुकिंग करवाई थी, मगर उनको गैस नहीं मिली। वहीं बारह क्वार्टर रोड क्षेत्र निवासी एक उपभोक्ता ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें करीबन दो महीने तक गैस की बुकिंग करवाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला था और जब उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर की तो एजेंसी संचालक ने मामले को रफा-दफा करने की भी कोशिश की थी। वहीं इस बारे में एजेंसी में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के आरोप निराधार हैं।

[@ गुरुग्राम के लिए क्या-क्या उपलब्धियां लेकर बीता यह साल, जानिए ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement